×
Login

जिला अस्पताल में आज से महिलाओं और लड़कियों के लिए पिंक बूथ की हुई शुरुआत.

0 Comments । By Black Cat News । 8 June, 2021

 जिला अस्पताल में आज से महिलाओं और लड़कियों के लिए पिंक बूथ की हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से हर जिले में चल रहा है।इस कार्य को और गति दिए जाने के उद्देश्य से उधर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में कम से कम दो पिंक बूथ बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं। इसकी शुरुआत आज से गाजियाबाद में भी हो गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से ही गाजियाबाद में भी कोविड-19 संक्रमण की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए पिंक बूथ पर वैक्सीनेशन शुरू कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि इन स्पेशल पिंक बूथ पर केवल महिलाओं और लड़कियों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी और वैक्सीन लगाने वाली भी महिला हेल्थ वर्कर ही होंगी। इस पिंक बूथ की शुरुआत आज गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भी की गई ।जहां पर एक महिला मेडिकल ऑफिसर नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं और एक वैक्सीनेशन सेंटर केवल महिलाओं और लड़कियों के लिए ही बनाया गया। नोडल ऑफिसर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज से पिंक बूथ वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत कर दी गई है।पहले दिन ही इस वैक्सीनेशन सेंटर पर 200 महिलाओं और लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद यहां वैक्सीनेशन कराया है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों के लिए इस के बराबर में ही दूसरा बूथ भी बनाया गया ।जबकि पिंक बूथ अलग से संचालित किया गया है और महिलाएं इस बूथ पर वैक्सीनेशन कराने के बाद काफी खुश नजर आई।

Anshul Bajpai's Report
BlackCatNews, Ghaziabad




Also Read

×